स्कूटी में जबरन बैठाकर ले गया करौंदी आश्रम के पीछे जंगल में, बदमाश ने नाबालिगा की लूटी अस्मत, उमरियापान पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

कटनी। उमरियापान पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम महनेर निवासी रोहित चौधरी उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर करौंदी आश्रम के पीछे जंगल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उमरियापान थाना पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 178/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।
आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल, उपनिरीक्षक मेघा मिश्रा, महिला थाना उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी तथा आरक्षक मोहन मुवेल, सतेंद्र चौरसिया, योगेश पटेल और नीलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *