किसानों, युवाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भोपाल में हुई सार्थक चर्चा, केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित के विषयों पर दिया पत्र
कटनी। भोपाल प्रवास के दौरान युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी कुशल प्रकाश मिश्र ने विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क एवं संवाद के माध्यम से क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
इस क्रम में उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर कटनी जिले के किसानों से जुड़े जमीनी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसानों की आय, संसाधनों की उपलब्धता तथा ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके पश्चात श्री मिश्र ने खजुराहो-कटनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की। भेंट के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, आमजन की समस्याओं तथा विभिन्न लंबित जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने इन विषयों पर शीघ्र एवं प्रभावी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
इसी दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर्स से भी सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, युवाओं की भूमिका, रोजगार के अवसरों तथा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। युवाओं को अधिक सक्रिय रूप से विकास एवं सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर भी विचार साझा किए गए।
युवा व्यवसायी, समाजसेवी कुशल प्रकाश मिश्र ने बताया की किसानों की समस्याओं, युवाओं की भागीदारी और क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा, जिसमें भविष्य की दिशा और जनहित में व्यावहारिक समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।








