आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों के घर पहुंची ढीमरखेड़ा पुलिस, संदिग्धों की ली टोह, कानून व्यवस्था मजबूत बनाने की कसावट

आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों के घर पहुंची ढीमरखेड़ा पुलिस, संदिग्धों की ली टोह, कानून व्यवस्था मजबूत बनाने की कसावट

कटनी। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान गतिविधियों, आजीविका एवं सामाजिक व्यवहार की जानकारी जुटाई। साथ ही उन्हें अपराध से दूर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न होने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने पूर्व में आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की गतिविधियों का भी सत्यापन किया और उन पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान की जांच की गई। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर अंकुश तथा आमजन में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post