मुस्कान अभियान में स्लीमनाबाद पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

मुस्कान अभियान में स्लीमनाबाद पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

कटनी। जिले में संचालित मुस्कान विशेष अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुदेश कुमार के नेतृत्व में यह सफलता हासिल की गई।
जानकारी के अनुसार थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपहरण प्रकरण क्रमांक 339/2026 धारा 137(2) बीएनएस के मामले में गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से बालिका का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद किया। दस्तयाबी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यप्रणाली की परिजनों ने सराहना की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उपनिरीक्षक मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, महिला आरक्षक नेहा शर्मा, आरक्षक दीपक यादव, अभिषेक राजावत एवं सोने सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश और दस्तयाबी का अभियान लगातार जारी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post