ग्राम पंचायत पिपरोध में 3 लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

कटनी। ग्राम पंचायत पिपरोध में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मुक्तिधाम के पास 3 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन ग्राम के सरपंच, सचिव, पंचों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बताया गया कि ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से पुलिया निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे क्षेत्र के सक्रिय एवं युवा भाजपा नेता अखिल पाण्डेय के प्रयासों से स्वीकृति मिली।
भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर अखिल पाण्डेय ने कहा कि यह कार्य ग्रामीणों के आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण स्वीकृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों का आभार जताया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मुक्तिधाम एवं आसपास के क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *