सेवानिवृत्त निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक ने की सेवाकाल की सराहना

सेवानिवृत्त निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक ने की सेवाकाल की सराहना

कटनी। कटनी पुलिस परिवार द्वारा शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में गरिमामय समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली से वर्तमान पुलिस बल को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी। जानकारी के अनुसार निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा ने 7 जनवरी 1983 को पुलिस विभाग में अपनी सेवायात्रा शुरू की थी। चार दशक से अधिक लंबे सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विदाई समारोह में निरीक्षक मिश्रा ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनके अनुभवों को उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक सुना। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने सेवानिवृत्त अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कटनी पुलिस परिवार भविष्य में भी उनके साथ खड़ा रहेगा और हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। समारोह के अंत में पुलिस परिवार द्वारा निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟माफिया राज🌟 गोल बाजार निवासी अग्रवाल ने आदिवासी पति-पत्नी के नाम पर खरीदी सैकड़ो एकड़ जमीन, अब दे रहे जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार, करीब 200 एकड़ जमीन की कथित खरीद-फरोख्त का मामला…

🌟सार्थक पहल🌟 एसीसी खदान में संग्रहित होगा वर्षाजल, संचयन मॉडल का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पौधारोपण, फेंसिंग एवं एप्रोच रोड बनाने दिये निर्देश,।पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की भी तैयारी