जमीनी हकीकत परखने अधिकारी करेंगे गांव के दौरे, जिला पंचायत सीईओ का सख्त फरमान, सीईओ सप्ताह के चार दिन करेंगी विविध शाखाओं में प्रगति की समीक्षा

Oplus_16908288

जमीनी हकीकत परखने अधिकारी करेंगे गांव के दौरे, जिला पंचायत सीईओ का सख्त फरमान, सीईओ सप्ताह के चार दिन करेंगी विविध शाखाओं में प्रगति की समीक्षा

कटनी। ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की मैदानी स्थिति का सटीक आकलन कर सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर प्रतिवेदन समक्ष में प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे वाटरशेड, मनरेगा, आवास, एमडीएम आदि के जिला पंचायत के योजना प्रभारी अधिकारियों को दिए हैं। प्रतिमाह सप्ताह में दो बार फील्ड जाकर अधिकारी जमीनी हकीकत को परखने योजनाओं की सतत निगरानी करेंगे। इसे श्रीमती कौर द्वारा प्रशासनिक कसावट, जीरो टॉलरेंस पॉलिसी एवं सुशासन की दृष्टि से जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसा करने से दूरदराज और अंतिम छोर में बसने वाले, शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र व्यक्ति का चिन्हांकन कर लाभान्वित किया जा सकेगा। जिला पंचायत सीईओ के ऐसे प्रयासों से मैदानी स्तर पर विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन हो सकेगा।
सप्ताह में चार दिन होगी शाखावार योजनाओं की समीक्षा
शासकीय योजनाओं में प्रगति लाने एवं धरातल पर मूर्त रुप प्रदान करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ द्वारा सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को चरणबद्घ तरीके से निर्धारित समय पर स्वच्छ भारत मिशन एवं वाटरशेड, आवास एवं सीएम हेल्पलाइन, रीडर, मनरेगा, एनआरएलएम, एमडीएम, शिकायत, स्थापना एवं पंचायत स्थापना, लेखा, पंचायत निर्माण एवं 15वां वित्त आदि योजनाओं की निर्धारित समय पर समीक्षा की जाएगी। योजनाओं से संबंधित प्रभारी अधिकारी प्रगति प्रतिवेदन जिला पंचायत सीईओ के समक्ष आप्रस्तुत करेंगे। जिला पंचायत सीईओ ने प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अग्रिम दौरा डायरी एवं भ्रमण दैनिंदनी प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post