भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

कटनी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा बरगवां में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित नेहरू के राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा, विज्ञान और औद्योगिक विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाला दूरदर्शी नेता बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत को विकास की दिशा देने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में देश ने लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और औद्योगिक प्रगति की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। श्रद्धांजलि सभा में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, शैलेन्द्र शुक्ला, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, दिग्विजय सिंह, अजय कोल, अंशु गुप्ता, शुभम मिश्रा, सचिन गर्ग, जार्ज डेविड, शक्ति सुधीर तिवारी, दिलदार खान, इमरान खान, रमेश अहिरवार, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *