ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी उतरेंगे मैदान में, 27 मई को मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में सौंपा जाएगा ज्ञापन

ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी उतरेंगे मैदान में, 27 मई को मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में सौंपा जाएगा ज्ञापन

भोपाल। मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ ने तहसील रामपुरा, जिला नीमच के तत्कालीन तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना के विरुद्ध ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर को लेकर कड़ा विरोध जताया है। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ शैलेन्द्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेशव्यापी आंदोलनात्मक कदम उठाया जा रहा है।
संघ के अनुसार, तत्कालीन तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना के खिलाफ ईओडब्ल्यू में नियम विरुद्ध तरीके से एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे प्रदेशभर के राजस्व अधिकारियों में रोष व्याप्त है। इसी के विरोध में 27 मई 2026 को मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में एक साथ जिला कलेक्टरों के माध्यम से प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग एवं डीजी ईओडब्ल्यू के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। संघ ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई और एफआईआर की समीक्षा नहीं की गई, तो आगे व्यापक आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। राजस्व अधिकारियों ने इसे प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल से जुड़ा विषय बताते हुए शासन से न्यायपूर्ण निर्णय की मांग की है। प्रदेशभर में प्रस्तावित इस सामूहिक ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟माफिया राज🌟 गोल बाजार निवासी अग्रवाल ने आदिवासी पति-पत्नी के नाम पर खरीदी सैकड़ो एकड़ जमीन, अब दे रहे जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार, करीब 200 एकड़ जमीन की कथित खरीद-फरोख्त का मामला…

🌟सार्थक पहल🌟 एसीसी खदान में संग्रहित होगा वर्षाजल, संचयन मॉडल का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पौधारोपण, फेंसिंग एवं एप्रोच रोड बनाने दिये निर्देश,।पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की भी तैयारी