ऐन टाइम में बदला कार्यक्रम एवं मुख्यातिथि,।जल गंगा संवर्धन के तहत गंगा दशमी पर्व पर 25 मई को होंगा जिले के रूपनाथ धाम में भव्य कार्यक्रम, विधायक श्री पाठक की जगह अब राज्य मंत्री श्री लोधी मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमीं के उपलक्ष्य में कटनी जिले में सोमवार 25 मई को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गंगा दशमी पर्व पर आयोजित होने वाले कटनी जिले की गतिविधियों एवं कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए राज्य शासन ने पूर्व में घोषित मुख्य अतिथियों के नाम को संशोधित करते हुए विधायक संजय पाठक की जगह अब राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी को मुख्य अतिथि घोषित किया है। कार्यक्रम के कुछ घंटे पहले हुए इस बदलाव के कारण जिले भर में खलबली बच गई है। राज्य मंत्री श्री लोधी जिले के विकासखंड बहोरीबंद के प्रसिद्ध रूपनाथ धाम में प्रात: 10 बजे आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान कार्य में शामिल होंगे।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडेय, कलेक्टर आशीष तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी , समाजसेवी और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहेंगे। कलेक्टर श्री तिवारी ने एसडीएम बहोरीबंद प्रदीप कुमार मिश्रा और सीईओ जनपद पंचायत अभिषेक सिंह सहित जल गंगा संवर्धन अभियान से संबद्ध पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, नगर निगम व नगरीय निकायों सहित लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और अन्य विभागों को गंगा दशमी के उपलक्ष्य में आयोजन की तैयारियों के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर ने सभी स्थानीय और नगरीय निकायों में भी गंगा दशमी पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *