सांसद विवेक तंखा की सांसद निधि से स्वीकृत नलकूप खनन कार्य प्रारंभ, महर्षि सुदर्शन समाज भवन में अंशु मिश्रा ने किया भूमिपूजन

सांसद विवेक तंखा की सांसद निधि से स्वीकृत नलकूप खनन कार्य प्रारंभ, महर्षि सुदर्शन समाज भवन में अंशु मिश्रा ने किया भूमिपूजन

कटनी। भीषण गर्मी और पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद विवेक तंखा द्वारा सांसद निधि से कटनी जिले के विकासखंड मुडवारा के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप खनन हेतु राशि स्वीकृत की गई थी। इसी क्रम में महर्षि सुदर्शन समाज भवन कटनी में प्रारंभ होने जा रहे नलकूप खनन कार्य का शुभारंभ एवं भूमिपूजन कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु के द्वारा समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में संपन्न किया गया।
इस अवसर पर अंशु मिश्रा ने कहा कि सांसद विवेक तनखा द्वारा पिछले कई वर्षों से कटनी जिले में स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य जनहितकारी कार्यों के लिए लगातार महत्वपूर्ण सौगातें दी जा रही हैं। गर्मी के मौसम में जल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में नलकूप खनन एवं पानी के टैंकरों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जो मानव सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है। महर्षि सुदर्शन समाज सहित क्षेत्र की जनता ने सांसद विवेक तनखा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अंशु मिश्रा को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष एवं जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर बधाई दी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post