वन संपत्ति चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फेंसिंग जाली और बाइक जब्त, ढीमरखेड़ा पुलिस ने दबोचा

कटनी। जिले में वन संपत्ति की चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 की रात करीब 1 बजे बीट प्रभारी वनरक्षक अंकित गौतम द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम खिरवा पोड़ी स्थित वन कक्ष पीएफ 297 एनपीबी में लगी फेंसिंग जाली को कुछ लोग चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप यादव (27), उमाकांत यादव (31), राजकुमार यादव (35) एवं सुरेश प्रसाद यादव (52) निवासी ग्राम खिरवा पोड़ी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 हजार रुपए कीमत की फेंसिंग जाली के दो बंडल एवं दो मोटरसाइकिल, जिनकी कीमत लगभग 55 हजार रुपए बताई जा रही है, जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक सुरेश चौधरी, आरक्षक कमोद कोल एवं आरक्षक अजय धुर्वे की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *