एक वर्ष से फरार कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस को मिली सफलता

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़वारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस ने विगत एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, फरियादी जगदेव सिंह सोलंकी (81 वर्ष) निवासी ग्राम बांसा थाना चंदिया जिला उमरिया, हाल निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा ने 14 मई 2025 को थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपी अमोल सिंह, गुलाब सिंह, सूरज सिंह, टिंकू सिंह, चिंटू सिंह एवं पुष्पेन्द्र ने 13 मई 2025 को तेजभान सिंह एवं जयभान सिंह सोलंकी निवासी ग्राम परसेल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। प्रकरण में थाना बड़वारा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रकरण में धारा 117(2) एवं 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई। मामले का मुख्य आरोपी गुलाब सिंह पिता अमोल सिंह निवासी ग्राम परसेल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। आखिरकार 21 मई 2026 को बड़वारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि के.के. पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे एवं प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *