सालभर का एडवांस जलकर जमा करने पर अब मिलेगी एक माह के जलकर की छूट, लाखों करदाताओं को मिलेगा सीधा लाभ, जारी हुए आदेश, कटनी नगर निगम का जनहितैषी फैसला

सालभर का एडवांस जलकर जमा करने पर अब मिलेगी एक माह के जलकर की छूट, लाखों करदाताओं को मिलेगा सीधा लाभ, जारी हुए आदेश, कटनी नगर निगम का जनहितैषी फैसला

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। निगम परिषद के सामान्य सम्मेलन में पारित प्रस्ताव के आधार पर आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा आदेश जारी करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जलकर उपभोक्ताओं द्वारा जून 2026 तक 12 माह का जलकर, अग्रिम एकमुश्त जमा करने पर उन्हें एक माह की जलकर राशि में छूट प्रदान करने के निर्देश दिए है। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य नागरिकों को राहत प्रदान करने के साथ – साथ समय पर राजस्व संग्रहण को प्रोत्साहित करना है। आदेश के अनुसार अब वित्तीय वर्ष 2026-27 से जलकर में चालू माह के मूलधन पर 5 प्रतिशत साधारण ब्याज की गणना करते हुए जलकर वसूली की जाएगी तथा अग्रिम भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित एक माह की जलकर राशि में छूट का लाभ दिया जाएगा।
हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ
उल्लेखनीय है कि नागरिकों द्वारा की जा रही निरंतर मांग एवं जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा अन्य नगर निगमों के नियमों का अध्ययन करने के बाद प्रस्ताव तैयार कर मेयर इन काउंसिल में रखा गया। जहां से अनुशंसा उपरांत निगम परिषद की बैठक में स्वीकृति हेतु भेजा गया। निगम परिषद से स्वीकृति मिलते ही निगमायुक्त द्वारा आदेश जारी कर इस निर्णय को लागू कर दिया गया है। इस निर्णय के लागू होने से नगर के हजारों जलकर उपभोक्ता लाभान्वित होंगे और निगम की लंबित वसूली में भी तेजी आएगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए समय पर जलकर जमा करने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post