झाड़-फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ करने वाला बाबा गिरफ्तार, निवार पुलिस ने सिखाया सबक
कटनी। चौकी निवार एवं थाना माधवनगर पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 431/26 के तहत धारा 74, 75, 79 एवं 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी बाबा नुनी दाहिया पिता अन्तू दाहिया उम्र 33 वर्ष निवासी शाहपुर थाना माधवनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, मनीष कुमार, आरक्षक अरविंद एवं बकील की विशेष भूमिका रही।







