स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को किया सकुशल दस्तयाब, बुद्धा नगर बिहार में मिली बालिका

कटनी। मुस्कान विशेष अभियान के तहत थाना स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बालिका को बिहार के पटना जिले के बुद्धा नगर क्षेत्र से खोज निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुदेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 137(2) बीएनएस के मामले में गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को बुद्धा नगर, जिला पटना (बिहार) से सकुशल दस्तयाब कर लिया। दस्तयाबी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सुदेश कुमार, उप निरीक्षक संतोष बड़गैया, सहायक उप निरीक्षक मानकी धुर्वे, प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षक लखन पटेल एवं आरक्षक मनीष पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *