खुसरा के लोगों की प्यास बुझाने प्रशासन ने किया 2 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी का प्रबंध, की जा रही जलापूर्ति

कटनी। विकासखंड रीठी के ग्राम खुसरा में ग्रामीणों को वर्तमान में 2 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्ता ने बताया कि ग्राम खुसरा में सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वर्तमान में मुख्य ग्राम से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित नलकूप से पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस व्यवस्था के अंतर्गत, स्थापित की गई 2000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी के माध्यम से वर्तमान में ग्रामीणों को पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, ग्राम में दीर्घकालिक और स्थाई पेयजल समाधान हेतु जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत भी कार्य प्रगति पर है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा पवई-2 समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से ग्राम खुसरा को जोड़ा जा रहा है, जिससे भविष्य में हर घर जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *