श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर रोशन नगर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कटनी। रोशन नगर स्थित श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर का 15वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्रतिवर्ष 13 मई को मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी विशेष पूजन, अभिषेक, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में विराजमान हनुमान जी, मां दुर्गा, भगवान शंकर, गणेश जी, राधा-कृष्ण, विष्णु-लक्ष्मी, शनिदेव, गौ माता एवं अंजनी माता की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक एवं पूजन संपन्न हुआ।
इसके पश्चात आयोजित हवन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। वहीं भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में विराजमान भगवान के दर्शन किए।
समिति द्वारा इस अवसर पर मंदिर स्थापना एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संरक्षक मंडल के सदस्यों एवं पुजारियों का सम्मान भी किया गया। मेवालाल शुक्ला, कामता प्रसाद चौबे, वामन राव करपते, विजय साहू, रामलाल कुशवाहा, हरवंश तिवारी, सुरजदीन सोनी, गोविन्द आरख, विष्णु पाल, पुरुषोत्तम गौतम, नीरज शुक्ला सहित मंदिर के पुजारी पंडित रामराज त्रिपाठी एवं सिपाही लाल शर्मा को साल-श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कटनी महापौर प्रीति सूरी, समाजसेवी संजीव सूरी, गौरव सूरी, व्यवसायी शानू गुप्ता सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष नीरज शुक्ला, सचिव संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व पार्षद साक्षीगोपाल साहू, विजय बक्सरे, नवीन साहू, अशोक साहू, विष्णु पाल, प्रीतम सिंह पाली, लक्ष्मण दाहिया एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *