सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की दिशा में निगम प्रशासन की पहल, जिला न्यायालय, पुलिस ग्राउंड, जिला जेल एवं झिंझरी बस स्टैंड चौराहे पर रोड मार्किंग एवं जेब्रा क्रॉसिंग कार्य पूर्ण

सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की दिशा में निगम प्रशासन की पहल, जिला न्यायालय, पुलिस ग्राउंड, जिला जेल एवं झिंझरी बस स्टैंड चौराहे पर रोड मार्किंग एवं जेब्रा क्रॉसिंग कार्य पूर्ण

कटनी। विगत दिवस निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा नगर निरीक्षण के दौरान दिये गए निर्देशों के परिपालन में शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहे पर रोड मार्किंग एवं जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में जिला न्यायालय, पुलिस ग्राउंड, जिला जेल तथा झिंझरी बस स्टैंड चौराहे पर रोड मार्किंग एवं जेब्रा क्रॉसिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
नागरिकों को सुव्यवस्थित यातायात मुहैया कराने हेतु नगर के अन्य यातायात थाना, बिलहरी मोड़ उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के विभिन्न मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों ने भी पीली एवं सफेद पट्टी खिचवाकर रोड मार्किंग का कार्य कराया जायेगा। योगेश पवार सिटी ट्रांसपोर्ट मैनेजर नगर निगम ने बताया कि यह कार्य नागरिकों, विशेष रूप से पैदल राहगीरों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिससे सड़क पार करने में सुविधा एवं यातायात संचालन में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। रोड मार्किंग के माध्यम से वाहन चालकों को निर्धारित लेन में वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाएगा, वहीं जेब्रा क्रॉसिंग से पैदल यात्रियों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो होगा। निगम प्रशासन द्वारा बताया गया कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्य चरणबद्ध रूप से किए जा रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था अधिक अनुशासित एवं व्यवस्थित बनेगी। नगर निगम ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा रोड मार्किंग एवं जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post