वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव चतुर्वेदी (बब्बा भैया) की धर्मपत्नी वंदना चतुर्वेदी का देहावसान, आज दोपहर 2 बजे नदीपार मुक्तिधाम में होगा अंत्येष्टि संस्कार

कटनी। नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एक्सप्रेस न्यूज के ब्यूरोचीफ सत्यदेव चतुर्वेदी (बब्बाभैया) की धर्मपत्नी वंदना चतुर्वेदी का आज देहावसान हो गया वे 68 वर्ष की थी तथा काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। जबलपुर के अपोलो हास्पिटल में कल सायं उन्होंने अंतिम सांस ली। देर रात को उनकी पार्थिवदेह को कटनी लाया गया।
आज 7 मई को दोपहर 1बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।उनके निज निवास दुबे कालोनी मार्ग गायत्री मंदिर के सामने से अंतिम यात्रा निकाली जायेगी तथा नदीपार मुक्तिधाम में अंत्येष्टि संस्कार होगा। चतुर्वेदी परिवार पर आये इस गहन दुख से पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त है। राष्ट्र रक्षक न्यूज़ चैनल परिवार दुख की इस घड़ी में चतुर्वेदी परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं एवं श्रद्धांजलि चतुर्वेदी परिवार के साथ हैं। विनम्र श्रद्धांजलि ॐ शांति।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *