जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर लगा प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया फरमान

कटनी। जिले में जारी जनगणना -2027 के तहत कार्यों को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनगणना कार्य से संबद्ध सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है, जो 30 मई 2026 तक चलेगा । इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए जनगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों (रिजर्व सहित) के अवकाश पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को अपने चार्ज अधिकारी की अनुशंसा प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जिसके बाद अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति से ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *