शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त, निवार पुलिस ने नशे में चूर चालक पर की कार्रवाई, मोटरसाइकिल जब्त

कटनी। जिले में सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक 4 मई 2026 को चौकी निवार पुलिस के द्वारा ग्राम निवार क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MQ 5814 का चालक नैनु सिंह ठाकुर (27 वर्ष) निवासी ग्राम सैलारपुर, थाना सलीमनाबाद नशे में चूर संदिग्ध स्थिति में वाहन चलाते हुए मिला। पुलिस ने चालक की जांच एनालाइजर मशीन से कराई, जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए चालक से मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। आरोपी चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं देवेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *