क्षेत्र में उपद्रव मचाने वाले दो आरोपियों को निवार पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

कटनी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटनी पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने क्षेत्र में उपद्रव कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 5 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे ग्राम बिचुआ में दो पक्षों के बीच विगत 1 मई 2026 को हुए विवाद को लेकर फिर से झगड़ा शुरू हो गया।
आरोपी शिवम उर्फ आकाश गुप्ता (28 वर्ष) एवं मोहित उर्फ राजकुमार नायक (34 वर्ष) आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही चौकी निवार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए तथा किसी गंभीर अपराध की आशंका बनने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने एवं संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं देवेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निवार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *