कटनी में लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, स्थाईकरण समेत 4 सूत्रीय मांगें उठाईं

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला शाखा कटनी द्वारा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला कलेक्टर कटनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
संघ के मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय प्रबंध समिति भोपाल के निर्देशानुसार जिले में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर यह पहल की गई। ज्ञापन में प्रमुख रूप से चार सूत्रीय मांगें रखी गईं।
संघ की प्रमुख मांगों में सभी विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी बनाया जाना, स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान करना, कर्मचारियों को नियमित कर शासन के नियमानुसार समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी अंशकालीन स्थाई कर्मियों को ई-अटेंडेंस प्रणाली से मुक्त करना शामिल है। ज्ञापन सौंपने का कार्य संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें मनोज श्रीवास, संदीप गुप्ता, अजीमुद्दीन शाह, मनोज दहिया, नीलेश पौराणिक, भागीरथ तिवारी, बबलू चौधरी, अंजू माली, अर्चना सेन, हरीश बेन, धर्मेंद्र राज, सोहन दहिया, विजय, नीरज पटेल, रुचि विश्वकर्मा, दयाशंकर सहित अन्य शामिल रहे। संघ ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *