भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक संजय पाठक ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न, बांटे लड्डू

भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक संजय पाठक ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न, बांटे लड्डू

कटनी। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा नेता यश पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच सभी ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की और आमजन के बीच मिठाई वितरित की।
मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक संजय पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिला जनादेश ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और प्रचंड है। उन्होंने इस जीत के लिए देवतुल्य जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं तीनों राज्यों की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, आशाओं और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। जनता ने तुष्टिकरण एवं नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प पर अपना भरोसा जताया है। विधायक पाठक ने गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के संगठनात्मक कौशल और अथक परिश्रम को भी इस जीत का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि अरब की खाड़ी से लेकर बंगाल की खाड़ी तक आज भाजपा की सरकारें हैं और देश के लगभग 78 प्रतिशत हिस्से में पार्टी का शासन है। यह दर्शाता है कि देश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ निरंतर मजबूत हो रहा है। विधायक ने आगे कहा कि सनातन परंपरा के दृष्टिकोण से देखें तो गौमुख से लेकर गंगा सागर तक जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए विकास और सुशासन को समर्थन दिया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post