पार्षद उमेंद्र अहिरवार ओमी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, नियुक्ति से समर्थकों में हर्ष

कटनी। आने वाले चुनावों को देखते हुए सभी संगठनों के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से भाजपा अपनी कार्यकारिणियों में नियुक्तियां करते हुए संगठन की गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने के काम में जुट गई है। इसी क्रम में बीते दिनों भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश मुख्यालय द्वारा की गई। नियुक्तियों के क्रम में युवा भाजपा पार्षद उमेंद्र अहिरवार ओमी को कटनी जिले का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से उमेंद्र अहिरवार ओम के समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ हो उन्होंने यह भी कहा कि श्री अहिरवार को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने से मोर्चे की गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ेगी। उनकी नियुक्ति पर मक्खन प्रजापति, सुजीत सिंह, अजीत सिंह, माधवेंद्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, विजय ठाकुर अभिन्न तिवारी रूपेंद्र यादव सहित अन्य ने बधाई दी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *