स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब, सुरक्षित पहुंचाया वापस घर

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुस्कान विशेष अभियान के तहत अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को जिला नरसिंगपुर से सकुशल दस्तयाब किया। दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी सुदेश कुमार, उ नि काशीराम झारिया, सउनि मानकी धुर्वे, प्र आर प्रेमशंकर पटेल, साइबर सेल से आर अमित श्रीपाल, आर सत्येंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *