मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, झिंझरी चौकी पुलिस की बड़ी सफलता

कटनी। थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी झिंझरी पुलिस ने मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में झिंझरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे को यह सफलता मिली।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी संतोष बर्मन निवासी पिपरौध ने थाना माधवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने स्थित दुर्गा मंदिर से अज्ञात चोरों ने माता की मूर्ति पर चढ़े चांदी के छत्र, सोने का मंगलसूत्र एवं चांदी की सुतिया चोरी कर ली। घटना 28-29 मार्च की दरमियानी रात की बताई गई। जांच के दौरान थाना कोतवाली कटनी एवं एनकेजे में दर्ज अन्य चोरी के मामलों में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पिपरौध स्थित मंदिर में चोरी करना स्वीकार कर लिया। इस मामले में प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे (20 वर्ष), राहुल सोनी (38 वर्ष), जिला उमरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रकाश दुबे आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से:
करीब 150 ग्राम चांदी
सोने जैसा एक लॉकेट
कुल कीमत लगभग 95,000 आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया। कार्रवाई में झिंझरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे सहित पुलिस टीम के सदस्य शशिभूषण, सतीश भगत, राजेश चौधरी, पंकज त्रिपाठी, हरिशंकर शुक्ला, अजय, प्रीति तिवारी एवं अक्षय पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *