महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने का मामला, दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त

कटनी। जिला चिकित्सालय में एक महिला से एंबुलेंस की सफाई कराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने पूरे घटनाक्रम की जांच कराई। जांच में वायरल वीडियो सही पाए जाने पर संबंधित एंबुलेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि जेएईएस प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड कंपनी ने मामले में दोषी पाए गए दो कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया है। इसमें एंबुलेंस के पायलट देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही और अमानवीय व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। बड़ा सवाल यह है की क्या स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की लापरवाही पर पूरी तरह लगाम लग पाएगी?

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *