करहिया कला में बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कच्ची शराब के खिलाफ कसा शिकंजा

कटनी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस ने ग्राम करहिया कला में बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम करहिया कला में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, जहां से एक महिला को 3 लीटर कच्ची शराब, चंद्रकला नरगड़िया (55 वर्ष) से 02 लीटर, अंगुली सनोडिया से 05 लीटर, देववती नरगड़िया (65 वर्ष) से 03 लीटर कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लहान (शराब बनाने का कच्चा माल) भी जब्त किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *