खजुरी गांव में उपद्रव मचाने वाला युवक गिरफ्तार, निवार पुलिस ने किया न्यायालय में पेश

कटनी। चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस ने ग्राम खजुरी में उपद्रव मचाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार उपद्रव करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 24 अप्रैल 2026 को चौकी निवार प्रभारी उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा ने ग्राम खजुरी निवासी आरोपी ब्रजेश उर्फ बासू बर्मन (उम्र 20 वर्ष) को उपद्रव मचाने के आरोप में धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष एवं आरक्षक वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *