सीवर लाइन कार्य के कारण यहां आवागमन रहेगा बंद, किया गया रूट परिवर्तन

कटनी। शहर में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा 24 अप्रैल 2026 से सागर पुलिया से डन कॉलोनी मोड़ तक तथा कटनी साउथ स्टेशन रोड पर लक्ष्मी पान भंडार से रंगनाथ मंदिर तक सीवर लाइन विस्तार का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
प्रभावित मार्ग
नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि इस कार्य के दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया जाएगा। सागर पुलिया से डन कॉलोनी मोड़ तक कुछ हिस्सों में वन-वे यातायात संचालित रहेगा, वहीं कटनी साउथ स्टेशन जाने वाले मार्ग पर लक्ष्मी पान भंडार से एम्बुलेंस रोड तक यातायात पूर्णतः बाधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
नागरिकों की सुविधा हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कटनी साउथ स्टेशन जाने वाले यात्री माधव नगर गेट से लखेरा होते हुए एम्बुलेंस रोड के माध्यम से रंगनाथ मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग अथवा बाबा घाट से मंगल नगर होते हुए स्टेशन जाने वाले मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कार्य के सुचारु एवं समयबद्ध पूर्ण होने में सहयोग प्रदान करें तथा निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *