कलेक्‍टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका

कलेक्‍टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका

कटनी। कलेक्‍टर आशीष तिवारी को मंगलवार को जिला जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्‍तव ने आम आदमी को सीधे लाभ पहुँचाने के लिये मध्‍यप्रदेश शासन की योजनाओं की संकलन पुस्तिका ‘नई राहें नये अवसर’ और ‘मध्‍यप्रदेश संदेश’ का अंक भेंट किया। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने इस अवसर पर ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका में संकलित विभिन्‍न विभागों की शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संकलन की सराहना की।
उल्‍लेखनीय है कि ‘नई राहें नये अवसर’ और ‘मध्‍यप्रदेश संदेश’ राज्‍य शासन के जनसंपर्क विभाग के प्रकाशन हैं, जो आमजन को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विविध जानकारियां प्रदान करती हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने लगाई निगम अधिकारियों की क्लास, लापरवाही बरतने पर तीन कर्मचारियों को थमाया नोटिस, अवैध कॉलोनी, फायर सेफ्टी और जर्जर भवनों पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश