कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार

कटनी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक महिला तस्कर को करीब 50 हजार रुपये मूल्य के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला गिरजाघाट क्षेत्र में गांजा बेचने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संदिग्ध महिला पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन सतर्क पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। महिला के पास मौजूद नीले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 3.756 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 50,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 393/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गांजा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक सौरभ तिवारी, अमित ठाकुर, बृजकिशोर विश्वकर्मा एवं नवल किशोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *