किसानों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम बहोरीबंद एसडीएम राकेश चौरसिया के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत गेहूं उपार्जन हेतु बहोरीबंद क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पटोरी स्थित सायलो केन्द्र निर्धारित किया गया है।अगर सायलो केन्द्र में गेहूं की खरीदी की गई तो क्षेत्र के अधिकांश लघु सीमांत किसान वहां पहुंच नहीं पाएंगे। जिससे वह किसान बिचौलियों और व्यापारियों को अपनी मेहनत की उपज बेचने को मजबूर होंगे। जिससे क्षेत्र में विस्फोटक स्थिति निर्मित हो सकती है‌। क्षेत्र के हर किसान के हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्व की तरह क्षेत्र में गेहूं उपार्जन केन्द्र स्थापित किए जाए‌। जिससे किसानो को परेशानियों बचया जा सकें। अतः आग्रह है कि बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र के सभी गोदाम स्तरीय तथा समिति स्तरीय खरीदी केंद्रों को यथास्थिति बनाए रखने का कष्ट करें। अन्यथा कांग्रेस क्षेत्र के किसानों के हित में धरना और उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपा जाने के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, जिला महामंत्री अजय गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ के एल जैन, सादिक खान, देव सिंह पटेल, गणेश नारायण गुप्ता, के एल राय,संतोष पटेल, नीरज पटेल, संजय जैन, सचिन राजपूत, विजय तिवारी, कमला विश्वकर्मा, दयाशंकर गुप्ता, पूर्णेन्द, रमेश पटेल, मोंटी पांडे, अजय खम्परिया, शुभम पटेल, राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *