हत्या के प्रयास के आरोपियों की निकली हेकड़ी, एनकेजे पुलिस ने निकाला जुलूस

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी हेकड़ी निकाली। आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने सख्त संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में होली त्यौहार को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत संदिग्ध गतिविधियों, अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एनकेजे पुलिस लगातार सक्रिय है। गत 16 अप्रैल की रात करीब 4 बजे तीन लोगों पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। चाकूबाजी में घायल हुए लव उर्फ अभिषेक साहू, शिवपूजन साहू और मनोज साहू को जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया। घायल मनोज साहू की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया।
पीड़ितों के बयान के आधार पर पुलिस ने आर्यन दुबे, अंकित चौधरी और विक्की यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर चंद घंटों में तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है। आरोपी आर्यन दुबे और अंकित चौधरी को जिला जेल भेजा गया
आरोपी विक्की यादव को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। कार्रवाई में डीएसपी रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत, उप.निरी. नरेश झारिया, सउनि मनोज कोडापे ,सउनि सहपाल, प्रआर राजकुमार शर्मा ,प्र.आर. आरिफ हुसैन, प्रआर आशीष तिवारी, प्र.आर. शैलेष दमोहिया, आर विजय राणा, आर राजेश काछी, आर जजकुमार, एनआरएस आनंद , सोनू, धुरेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *