24 घंटे के अंदर नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, एनकेजे पुलिस को मिली सफलता

Oplus_16908288

24 घंटे के अंदर नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, एनकेजे पुलिस को मिली सफलता

कटनी। एनकेजे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में की गई।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अपहृत लापता बच्चों की शीघ्र तलाश के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एन.के.जे. पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने बालिका के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और लगातार तलाश जारी रखी। जांच के दौरान मिशन चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में असफल होने के कारण घर से नाराज होकर चली गई थी। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने एन.के.जे. पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत सहित राजेश चौधरी, राजकुमार शर्मा, आरिफ हुसैन, विनोद सिंह मार्को, पुष्पलता मिश्रा एवं सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post