बिना अनुमति बोरिंग करते पाए जाने पर दो वाहन जप्त, ढीमरखेडा पुलिस की कार्यवाही

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अवैध रूप से बोरिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में बगैर किसी वैध अनुमति के बोरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि कलेक्टर कटनी द्वारा बिना अनुमति बोरिंग करने वालों के विरुद्ध निषेध आज्ञा जारी की गई है। जिसके उल्लंघन करते पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम इटोली में बोरिंग मशीन ट्रक क्रमांक TN28BA-8293 के चालक मनी के के एवं TN28-BA 8300 के चालक रघुनाथ तिवारी अवैध रूप से बिना अनुमति के बोरिंग कर रहे है। मौके पर बोर करते मिलने पर धारा 223 ए,3(5)BNS 6,9, पेयजल परि 1986 मे दोनों वाहनों को जप्त कर त्वरित कार्यवाही की गई। कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की प्रमुख भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *