घर से पेपर देने निकली थी नाबालिक बालिका, अगवा कर ले गया सूरत, फिर किया गंदा काम, आरोपी को कुठला पुलिस ने भेजा जेल

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में 14 अप्रैल 2026 को कुठला पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर सूरत गुजरात ले जाकर गंदा काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 14 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 4 माह की पुत्री कक्षा 11वीं की छात्रा है। 14 मार्च को उसका हिन्दी का पेपर था, लेकिन वह परीक्षा देने स्कूल नहीं पहुँची। सूचना मिलने पर घर पहुँचकर तलाश की गई, किन्तु उसका कोई पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर की गई। उसी दौरान अपहृता के सूरत गुजरात में होने की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम को तत्काल मामले की गम्भीरता को देखते हुए रवाना किया गया। जहाँ से नाबलिग बालिका आरोपी सुरजीत सिंह पिता हरी सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पगरी पोस्ट लम्तरा थाना शाहनगर जिला पन्ना के पास मिली। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने नाबालिक बालिका के साथ गंदा काम किया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र व उनकी टीम उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, आरक्षक दुर्गेश सिंह, संजय यादव, अजय पाठक, महिला आरक्षक पूजा द्विवेदी व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *