प्रदेश महामंत्री सुषमा सिंह को मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सौंपा मंडला जिले का दायित्व, बनाई गई प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कटनी। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुषमा सिंह को एक बार फिर से संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन ने कांग्रेस नेत्री को मंडला जिले का दायित्व सौंपते हुए उन्हें जिला प्रभारी बनाया है।
म.प्र. आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रा सर्वटे ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रभारी मध्य प्रदेश कांग्रेस हरीश चौधरी एवं जीतू पटवारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, रामू टेकाम प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस की अनुशंसा से मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस (महिला प्रभाग) की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुषमा सिंह को मंडला जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। चुनाओ की तैयारी को देखते हुए यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है। पुणे मंडला जिले का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। उनके समर्थकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।







