आप का कोई साथी नशे का आदी तो नहीं, कॉलेज के पास नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एनकेजे पुलिस का सख्त रुख, दुकानों की जांच, कॉलेज में छात्रों और स्टाफ से की चर्चा

आप का कोई साथी नशे का आदी तो नहीं, कॉलेज के पास नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एनकेजे पुलिस का सख्त रुख, दुकानों की जांच, कॉलेज में छात्रों और स्टाफ से की चर्चा

कटनी। स्कूल कॉलेज के आसपास नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए इन दिनों एनकेजे पुलिस सख्त रुख अपना रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाते हुए एनकेजे पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में मौजूद स्कूल कॉलेज के आसपास मौजूद पान गुटका दुकानों एवं होटलों की जांच करते हुए सघनता से पूछताछ की जा रही है। दुकानों की जांच के साथ-साथ स्कूल कॉलेज के छात्रों और स्टाफ से चर्चा करते हुए उनसे नशे के कारोबार एवं नशे के आदि उनके साथियों के विषय में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि युवाओं में बढ़ते नशे की लत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए स्कूल कॉलेज के आसपास नशे के कारोबार पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने के सख्त निर्देश प्रदान किए गए हैं। जिसके तहत गत दिवस शासकीय तिलक महाविद्यालय में एनकेजे पुलिस की टीम ने पहुंचकर न केवल वहां पर मौजूद स्टाफ और छात्रों से चर्चा की, बल्कि उनसे यह भी पूछा कि कहीं आपके किसी साथी को नशे की लत तो नहीं लग रही। आसपास नशे का कहीं कारोबार तो नहीं चल रहा?, अगर ऐसी कोई भी गतिविधियां संचालित हो रही है तो निसंकोच पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस ऐसे किसी भी कारोबार को फलने फूलने नहीं देगी।
दुकानों में की जांच
छात्रों एवं स्टाफ से चर्चा करने के साथ ही एनकेजे पुलिस टीम ने कॉलेज के आसपास मौजूद पान चाय की दुकानों एवं किराना दुकानों में जांच पड़ताल करते हुए वहां पर गुटखा सिगरेट एवं अन्य नशे की सामग्री से संबंध में जानकारी एकत्र की। साथ ही दुकानदारों को यह भी हिदायत दी कि, नशे का कोई भी सामान कॉलेज परिसर के आसपास न बेचें। यदि ऐसा करते पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही अवश्य की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post