अवैध नलकूप खनन पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने की कार्रवाई, बोरिंग मशीन सहित दो ट्रक किए जब्त

अवैध नलकूप खनन पर ढीमरखेड़ा पुलिस ने की कार्रवाई, बोरिंग मशीन सहित दो ट्रक किए जब्त

कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति नलकूप खनन कर रहे आरोपियों पर शिकंजा कसा है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
यह है मामला?
दिनांक 10 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुड़ा में बिना अनुमति रोटरी बोर मशीन के जरिए अवैध रूप से नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक 10 चक्का ट्रक (KA 51 MA 3375, अशोक लीलैंड) में बोरिंग मशीन लगाकर खुदाई की जा रही थी। वहीं पास में एक अन्य सपोर्ट ट्रक (KA 45 AH 2812) भी खड़ा मिला। मौके पर मौजूद चालक प्रिया स्वामी (40 वर्ष), निवासी तमिलनाडु से बोरिंग की वैध अनुमति मांगी गई, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते दोनों वाहनों को तत्काल जप्त कर लिया गया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्य प्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 2022 की धारा 6, 9 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, एएसआई विजयेन्द्र कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, आरक्षक रंजीत गंधर्व सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post