रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र से गायब हुई नाबालिक बालिका रीवा में मिली, 48 घंटे में अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित किया बरामद

कटनी। थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बालिका को के रीवा से दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई।
रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने बताया की विगत 5 अप्रैल 2026 को फॉरेस्टर वार्ड थाना रंगनाथ नगर निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा की उसकी 16 वर्ष 6 माह की पुत्री दोपहर 1 बजे से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह ने तत्काल टीम गठित कर बालिका की खोज शुरू की। पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों, मंदिरों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश की तथा तकनीकी माध्यमों से भी जानकारी जुटाई। लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम ने बालिका को जिला रीवा से दस्तयाब कर लिया। बालिका पूरी तरह सुरक्षित पाई गई, जिसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, पवन पाठक, आरक्षक वीरेंद्र दहायत एवं महिला आरक्षक रूचिका व नीलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *