कटनी–उमरिया रोड पर चला सघन वाहन जांच अभियान, आरटीओ की कार्यवाही से हड़कंप, 11 वाहन जब्त, ओवरलोडिंग, बिना परमिट और फिटनेस वाले वाहनों पर हुई कार्रवाई

कटनी–उमरिया रोड पर चला सघन वाहन जांच अभियान, आरटीओ की कार्यवाही से हड़कंप, 11 वाहन जब्त, ओवरलोडिंग, बिना परमिट और फिटनेस वाले वाहनों पर हुई कार्रवाई

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को कटनी–उमरिया मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 48 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 11 वाहन नियम विरुद्ध संचालित पाए गए।

जांच में कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते पाए गए। कार्रवाई के दौरान तीन वाहन गिट्टी, तीन रेत, एक बॉक्साइट, दो मुरम एवं दो कोयला परिवहन करते हुए ओवरलोड एवं बिना आवश्यक अनुमति के संचालित मिले। इसके अतिरिक्त एक वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के चलते पाया गया।

सभी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना कुठला एवं थाना बड़वारा में सुरक्षित रखा गया। परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों से परमिट, फिटनेस, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने तथा निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सामग्री परिवहन करने की अपील की। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟क्रिकेट सट्टे का खेल🌟 गोवा की गलियों से संचालित हो रहा था क्रिकेट सट्टा, माधवनगर के बड़े सटोरिए पिंका आडवानी, रोहित, बंटी, सुनील गिरफ्तार, कटनी से पकड़ा गया राहुल और एक अन्य, करोड़ों के लेनदेन का मिला हिसाब, जयपाल, बानवानी सहित अन्य रडार पर…