विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंध के बावजूद बोरिंग करते वाहन जब्त
कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित समय में अवैध रूप से बोरिंग कर रहे वाहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया की जिला दण्डाधिकारी कटनी द्वारा 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय क्षेत्रों को पेयजल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए बोरिंग कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद 7 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर परिषद विजयराघवगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बोरिंग मशीन से अवैध बोरिंग कराई जा रही है।
सूचना की पुष्टि के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि वाहन क्रमांक TS05FG6706 से बोरिंग का कार्य जारी था।
मौके से बोरिंग मशीन वाहन जब्त
चालक महमूद अली निवासी नलकोण्डा, तेलंगाना एवं मकान मालिक अशोक कुमार साहू निवासी वार्ड क्रमांक 3, विजयराघवगढ़ दोनों के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रीतेश शर्मा, सउनि जयराम साकेत, आरक्षक चालक मज्जू कोल, मुखबिर एवं स्वतंत्र साक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








