एनकेजे थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका शहडोल में मिली, पुलिस ने किया दस्तयाब, सुरक्षित पहुंचाया परिवार के पास

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिक बच्ची की तलाश करते हुए एनकेजे पुलिस ने उसे शहडोल से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। बच्ची को वापस लाने के बाद विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। परिवार ने अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की और हृदय से आभार व्यक्त किया।

एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया  एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) रत्नेश मिश्रा के मार्ग दर्शन में एनकेजे पुलिस अपहर्त बालक बालिका कि तलाश में लगातार सक्रिय कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में थाना एनकेजे के अप. क्र. 179/26 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण मे साइबर सेल कटनी की मदद से थाना एन.के.जे. की टीम द्वारा जिला शहडोल से अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। बालिका को थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया। बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, उप.निरी. नरेश झारिया, प्र.आर. राजेश सिंह परिहार, म.प्र.आर. पुष्पलता मिश्रा व साइबर सेल कटनी से आर शुभम गौतम, अमित श्रीपाल, अजय शंकर साकेत, सत्येंद्र राजपूत, चंदन प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *