जिलापंचायत सीईओ की अध्यक्षता में कल होगी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक, जानकारी सहित उपस्थित होने अधिकारियों को दिए निर्देश
कटनी। जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक कल मंगलवार, 7 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे से जिला पंचायत के सभागार में आयोजित होगी। श्रीमती कौर द्वारा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग एवं समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बैठक में महिला एवं बाल विकास और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों, वाटर हार्वेस्टिंग, जल जीवन मिशन के कार्यों और पेयजल की उपलब्धता आदि की समीक्षा, मनरेगा, योजना विभाग,पंचायत (निर्माण),15वां वित्त, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम (एमडीएम) शिकायत शाखा, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण की समीक्षा की जाएगी। आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के समस्त शाखा प्रभारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एपीओ, एएओ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन के सभी विकासखंड समन्वयक, ब्लॉक मैनेजर एनआरएलएम, समस्त सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास, एसडीओ पीएचई और समस्त जनपद शिक्षा केंद्र के विकासखंड स्रोत समन्वयक को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी सहित नियत समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।








