बाबाघाट गायत्री नगर में डिवाइडर से टकराई बाइक, भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, जन्मदिन से लौटते समय हुआ हादसा

बाबाघाट गायत्री नगर में डिवाइडर से टकराई बाइक, भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, जन्मदिन से लौटते समय हुआ हादसा

कटनी। जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबाघाट के पास बीती रविवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हृदयविदारक हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। चाचा-भतीजे की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस के मुताबिक श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड नयागांव निवासी 19 वर्षीय सुनील भूमिया और 18 वर्षीय राहुल भूमिया अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 ZJ 0382 से कटनी आए थे। दोनों युवक अपने एक मित्र का जन्मदिन मनाने के बाद देर रात वापस अपने गांव नयागांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाबा घाट के समीप उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों क गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दोनों की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

फिलहाल एनकेजे पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस यह अनुमान लगा रही है की तेज रफ्तार और रात के समय सड़क की परिस्थितियां हादसे की वजह हो सकती हैं, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟खबर का असर🌟 राष्ट्र रक्षक न्यूज़ की खबरों से एक्टिव हुई पुलिस, सटोरियों का नेटवर्क ध्वस्त करने की कार्रवाई, आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश, पिंका आडवाणी, राहुल छाबड़ा का नेटवर्क उजागर, सिल्वर एक्सचेंज आईडी का खेल…

युवाओं के हक की लड़ाई के लिए अब सड़क पर उतरेगी युवा कांग्रेस-यश घनघोरिया, पंचायत चलो अभियान के तहत विलायत कला में विशाल जनसभा, कटनी के स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने और पलायन पर भड़के नेता

🌟गोलमाल है?🌟 एनसीईआरटी की किताबों की जगह निजी पब्लिकेशन की महंगी किताबों को प्राथमिकता, जेपीवी डीएव्ही स्कूल की किताबें सिर्फ चुनिंदा दुकानों पर, तो क्या शिक्षा में कमीशन खोरी का बोलबाला