प्रतिबंध के बाबजूद हो रही थी बोर, बोर करने बालों पर निवार पुलिस ने की कार्यवाही

कटनी। जिले में भूजल स्तर मे लगातार गिरावट होने से नलकुप का खनन करने पर प्रतिबंध लगाया गया। ऐसा करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ग्राम पहाडी निवार मे नलकुप का अबैध खनन करने वाले को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आज 3 अप्रैल 2026 को मुखबिर ने सुचना दी कि ग्राम पहाडी निवार मे बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन टेक्टर से नलकुप खनन हो रहा है। सुचना पर कार्रवाई करते हुए रोटरी बोर टेक्टर महेन्द्रा लाल रंग एमपी 21 ए ए 2622 को बोर खनन करते पकड़ा गया। मशीन को रणजीत मौर्य उर्फ पिन्टु द्वारा अपनी लगानी भुमि मे बोर करने हेतु वाहन चालक मनीष पाठक को लगाया गया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 223, 3(5) बीएनएस एव मप्र पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9 के तहत कार्रवाई की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, सउनि कमलेश्वर शुक्ला, प्र.आर. गौरव सेन, देवेश कुमार, आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *