परिजनों की डांट से व्यथित होकर घर छोड़कर निकल गई बालिका, ढीमरखेड़ा पुलिस ने दिखाई तत्परता, सुरक्षित दस्तयाब कर पहुंचाया वापस परिवार के पास

कटनी। पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है। गुम बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने के लिए दिए गए निर्देशों के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस ने एक बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व मे ढीमरखेड़ा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के हवाले किया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी श्री चौबे ने बताया की गत 31 मार्च 26 को थानाक्षेत्र की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा की उसकी 16 वर्षीय लडकी घर से बिना बताये कही चली गई है।  प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कंमाक 190/26 धारा 137 (2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर नाबालिक बालिका की तलाश शुरू की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर बालिका की तलाश करते हुए एक विशेष दल को रवाना किया गया। तत्पश्चात बालिका को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब किया गया और उसके परिजनों के सुपूर्द किया गया है। बालिका से घर छोड़कर जाने का कारण पूछने पर उसने बताया कि माता-पिता की डांट की वजह से वह नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि संतोष विश्वकर्मा, प्रआर दीपक श्रीवास, आर. पंकज सिंह का विशेष योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *